फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do not harass the farmers, there will be an all-out fight

Baghpat News: किसानों को परेशान न करें, होगी आरपार की लड़ाई

Fri, 01 Dec 2023 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Do not harass the farmers, there will be an all-out fight
बड़ौत। गन्ने की सूखी पत्ती जलाने के नाम पर किसानों पर जुर्माना लगाने के विरोध में कोताना रोड पर किसान यूनियन की बैठक संपन्न हुई। किसानों ने चेतावनी दी कि सरकार व उसके कर्मचारी किसानों को परेशान करना बंद कर दें, नहीं तो सरकार से आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल सिंह के आवास पर हुई बैठक में जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, बावली, मलकपुर, वाजिदपुर, जौहडी, बड़ौली, छपरौली आदि जगहों से किसान शामिल हुए। चौधरी ब्रजपाल ने कहा कि प्रदेश में गन्ना एक्ट की व्यवस्था होने के बावजूद किसानों को 15 दिनों के अंदर बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जा रहा है। एक तरफ सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए ओटीएस योजना चला रही है, दूसरी तरफ मिल किसानों को उनका पेमेंट नहीं दे रही है। ऐसे में कैसे किसान ओटीएस योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

किसान नेता विक्रम आर्य ने कहा कि किसान पहले से ही बकाया गन्ना भुगतान, बढ़े विद्युत बिलों की समस्या से जूझ रहा है वहीं गन्ने की सूखी पत्ती जलाने के नाम पर किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। मिल मालिकों को ईनाम देने व छोटे-छोटे किसानों को कानून का उल्लंघन करने पर दंडित किया जा रहा है, यह बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में देवेन्द्र सिंह, धीर सिंह तोमर, रामपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, बिजेन्द्र सिंह, राजबहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed