फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Do Holika Dahan at seven thirty in the evening

होली दहन पर बन रहा हस्त नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग

Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Do Holika Dahan at seven thirty in the evening
सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होली पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

499 वर्ष बाद आया है होलीका दहन का यह शुभ मुहूर्त
बागपत/ बड़ौत। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार शाम सात बजकर 18 मिनट पर है। आठ बजकर 30 मिनट तक भी होलिका का दहन किया जा सकता है। इस बार यह मुहूर्त 499 वर्ष में आया है, जब देवगुरू बृहस्पति व शनि मकर राशि में वक्री करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री का कहना है कि यह संयोग अति शुभ व फलदायी होगा।
पंडित शास्त्री ने बताया कि रविवार (आज) होली पर शनि मकर राशि में होकर उत्तम वैभव प्रदान करेंगे। इस योग में होलिका दहन होने से लोगों को यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। होली पर्व पर देवगुरू व शनि मकर राशि में रहने से उत्तम फलदायी होगा। आज से पूर्व यह संयोग तीन मार्च 1521 को बना था। शुभ मुहूर्त के उपरांत होलिका दहन कष्टकायी हो सकता है। होलिका दहन के समय लौंग व कपूर की आहुति देने से रोग, शोक से मुक्ति मिलती है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। रात्रि में हनुमानजी की पूजा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा और कमल शर्मा का कहना है कि होलिका पूजन के बाद होलिका दहन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सुबह नौ से 11 तक पूजन का शुभ मुहूर्त
बागपत। इनका कहना है कि होली के त्योहार पर माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए पूजन करती हैं। इस बार पूजन का समय सुबह नौ बजे से 11 बजे तक शुभ रहेगा। शुभ मुहूर्त में किया गया पूजन शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 678 स्थानों पर होगा होलिका दहन
-जिले में रविवार को 678 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें से 37 स्थान अतिसंवेदनशील की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। एसपी बागपत ने बताया कि होली के मद्देनजर सभी स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह विधि अपनाएं
- बीमारी से बचाव को गुलाब के पांच पुष्प हनुमानजी पर चढ़ाएं।
- व्यापार में वृद्धि के लिए 11 नजर बट्टू, पांच गोमती चक्र अपने सामने रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- रोजगार प्राप्ति के लिए होली के दिन हनुमानजी की पूजा करें।
- गृह क्लेश से बचने के लिए पानी के मटके से पानी निकालकर छिड़काव करें, खुशहाली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed