{"_id":"61c08dccb28ee4645d3f40c1","slug":"dm-sp-inspected-the-district-jail-kahkra-news-mrt569871754","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों को कोरोना संक्रमण और सर्दी से बचाने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। सभी बैरकों की तलाशी कराई। सीसीटीवी कैमरे भी देखे। अधीक्षक को बंदियों को कोरोना संक्रमण के साथ ही सर्दी से बचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राजकमल यादव और पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन सोमवार की शाम करीब चार बजे गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल पहुंचे। उन्होंने बंदियों की बैरकों और जेल परिसर की गहनता से तलाशी कराई। तलाशी में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बैरकों में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। सभी कैमरे चालू हालत में मिले। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की सूचनाएं मिल रही है। सरकार ने इससे बचाव के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने अधीक्षक को बंदियों को संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही बंदियों को गुणवत्ता वाला भोजन, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। जेल अधीक्षक ब्रजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बंदियों को सर्दी और कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है।