फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM shared experience with students

बागपत: डीएम ने छात्रों से साझा किया अनुभव

Sat, 11 Feb 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 11 Feb 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
DM shared experience with students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शुक्रवार को नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में कॅरिअर परामर्श सत्र एवं कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएम राजकमल यादव ने युवाओं के साथ सफलता का अनुभव साझा किया। उन्होंने युवाओं को अपनी तुलना करने के बजाए लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में महक और सुषमा ने डीएम से यूपीएससी की तैयारी के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी के उन्हें परीक्षा की तैयारी के समय लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। केंद्र स्वयंसेवक अमन कुमार ने कहा कि युवा किस प्रकार जिले के विकास में सहभागी बन सकते हैं। डीएम ने कहा कि स्वयं में कर्तव्य की भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर युवा जिले के विकास में सहभागी बन सकते हैं।
विज्ञापन

स्वयंसेवक हिमांशु ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी को लेकर अलग-अलग लोग अलग-अलग पाठ्य सामग्री सुझाई जाती है। जिस पर डीएम ने कहा कि सभी पुस्तकों में काफी जानकारी एक जैसी ही होती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कॅरिअर संबंधी पुस्तक भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, डॉ. सतवीर, अंतरिक्ष कुमार, कविता चौधरी ने छात्रों को कॅरिअर विभिन्न कोर्सेज, स्कॉलरशिप, फैलोशिप की जानकारी दी। इस मौके पर केंद्र के युवा कल्याण अधिकारी अरुण तिवारी, काॅलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, अशोक बंधु भारद्वाज, नितिन, हिमांशु, देवांश, अरिहंत, सनी एवं साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed