फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM reached home of patients to take stock of health services

स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने मरीजों के घर पहुंचे डीएम

Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM reached home of patients to take stock of health services
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल सरूरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने लुहारी गांव में मरीजों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिसन किट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोविड अस्पताल में चिकित्सकों को संक्रमण के बचाव से संबंधित निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को मरीज के आसपास अस्पताल में सफाई और बेडशीट समय से परिवर्तित करने, मरीजों को समय से अच्छा भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर कुशलक्षेम जाना। जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय से भी वीडियो कॉलिंग के जरिए कोरोना मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य विभाग की सेवा का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने लुहारी गांव में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित चल रहे अभियान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर आशा के कार्यों की जानकारी ली। गांव के नागरिकों ने बताया कि आशा गांव में भ्रमण करती हैं। जिसे बुखार खांसी जुकाम होता है अथवा किसी तरह के लक्षण प्रतीत होते हैं तो मेडिसन किट दी जाती है। कोविड संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में बहुत ही सरल जानकारी दी जाती है। वहीं, ऑक्सीजन व तापमान मापा जाता है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि कोविड संबंधी कोई भी समस्या होने पर 0121--2220027 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed