फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM Naurojpur Gurjr problem taken seriously the problem of the children's toilet, survey

डीएम ने नौरोजपुर गूर्जर के बच्चों की शौचालय समस्या को गंभीरता से लिया, सर्वे कराया

Thu, 29 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 29 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शौचालय नहीं होने से मुसीबत झेल रही बेटियों की पीड़ा अमर उजाला में प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी के निर्देश पर डीआईओएस ने जांच कराई तो दो विद्यालय ऐसे निकले, जिनमें शौचालयों की आवश्यकता है। सुलभ नेशनल फाउंडेशन ने यहां शौचालय निर्माण के लिए सर्वे कराया। 
विज्ञापन


नौरोजपुर गुर्जर गांव स्थित जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 576 छात्र-छात्राएं हैं, लेकिन यहां शौचालय सिर्फ एक है। अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया ।  प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने कहा छात्र संख्या के हिसाब से शौचालय संख्या कम है। छात्र- छात्राओं को परेशानी होती है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने डीआईओएस को मामले की जांच के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


डीआईओएस ने जांच की तो जिले में दो स्कूल ऐसे निकले, जिनमें छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया सुलभ नेशनल फाउंडेशन के पंकज जैन की टीम ने जनता वैदिक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। तय किया जल्द ही यहां शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने सर्वे की पुष्टि की है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा सर्वे करा लिया गया है। इस समस्या को गंभीर देख अन्य कॉलेजों में टीम पहुंची। जल्द शौचालय बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा। 

हिलवाड़ी में भी होगा निर्माण

सुलभ नेशनल फाउंडेशन ने क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में स्थित इंटर कॉलेजों का सर्वे किया था। इसमें हिलवाड़ी के जनता वैदिक इंटर कॉलेज और नौरोजपुर गुर्जर के कॉलेज में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। 


हाईटेक बनेंगे शौचालय

फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया 40 छात्र और 30 छात्राओं पर एक शौचालय का निर्माण होगा, लेकिन उनकी सफाई का जिम्मा भी स्कूल प्रशासन को लेना होगा।  उन्होंने बताया  सुलभ फाउंडेशन की ओर से बनने वाले शौचालय पूरी तरह आधुनिक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed