फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM made 13 accused in the district

डीएम ने 13 आरोपियों को जिला बदर किया

Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM made 13 accused in the district
बागपत। डीएम राजकमल यादव के नोटिस जारी करने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं होने पर हत्या, लूट व अन्य घटनाओं में शामिल 13 आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। डीएम ने इनमें से एक आरोपी का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। डीएम ने थानाध्यक्षों को जिला बदर किए गए आरोपियों पर निगाह रखने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने थानाध्यक्षों की रिपोर्ट व एसपी की संस्तुति पर हत्या, लूट समेत अन्य मामलों के 13 आरोपियों को नोटिस जारी कर कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। नोटिस जारी होने के बाद भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर डीएम ने एक आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की। साथ ही 13 को जिला बदर कर दिया है। डीएम ने पवन त्यागी पुत्र शिवदत्त निवासी ओढ़ापुर, हरेन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासी बरवाला, वेदांत पुत्र सुधीर निवासी टीकरी, बबलू पुत्र अलीजान निवासी तितरौदा, आसिफ पुत्र हनीफ निवासी बिलौचपुरा, ब्रजपाल पुत्र कंवर सिंह निवासी हलालपुर, मंगल पुत्र रिछपाल निवासी चिरचिटा, जोगेन्द्र पुत्र सुखदेव निवासी तिलवाड़ा, यशवीर पुत्र तिलकराम निवासी चिरचिटा, लोकेन्द्र पुत्र ओमपाल निवासी फतेहपुर पुट्ठी, अनुज पुत्र ओमदास निवासी चिरचिटा, सुखबीर पुत्र भगीरथ निवासी चिरचिटा, मोनू तोमर पुत्र वीर सिंह निवासी बूढ़पुर को जिला बदर कर दिया है। डीएम ने बिलौचपुरा के आसिफ पुत्र हनीफ का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किया है। उन्होंने थानाध्यक्ष को जिला बदर किए गए अपराधियों पर निगाह रखने और जिले में दिखाई देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed