{"_id":"63cc2ba717edac1c6f43b7be","slug":"dm-listened-to-public-problems-only-three-complaints-were-resolved-baraut-news-c-14-1-87902-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, मात्र तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, मात्र तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
Sat, 21 Jan 2023 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में फरयादियों की समस्या सुनते डीएम, एसडीएम व अन्य अधिकारी
बड़ौत। डीएम ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मेंं शिकायतें सुनीं। कुल 53 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर मात्र तीन का निस्तारण हो सका। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर छह लेखपाल व एक सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही लंबित शिकायतों का समय अवधि में पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बात की और फीडबैक लिया, जिसमें सभी अधिकारियों ने अपनी आख्या लगाकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीएम ने तहसील दिवस एवं आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु स्थलीय निरीक्षण के समय फोटोग्राफ निस्तारण आख्या के साथ चस्पा न किए जाने के कारण छह लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
जिसमें संजय कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शशांक भारद्वाज, मुकुल कुमार,सुदेश व आकांक्षा सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। जिनके द्वारा शिकायत के निस्तारण संबंधित स्थलीय निरीक्षण के समय फोटोग्राफ्स रिपोर्ट नहीं लगाए गए। डीएम ने कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। इसमें लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
मौके पर एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम, वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी, ईओ अनुज कौशिक, सिंचाई विभाग के एसडीओ सूरजपाल आदि शामिल रहे।
एडीएम ने सुनीं लोगों की शिकायतें
खेकड़ा। खेकड़ा तहसील कार्यालय में संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने नगर क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनीं। कुल नौ फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें राजस्व की पांच, पुलिस विभाग की दो, स्वास्थ्य विभाग की एक और प्रदूषण विभाग की एक शिकायतें मिलीं। इनमें से राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। उन्होंने पूर्व के समाधान दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान कराने को कहा। इस दौरान एसडीएम अपूर्वा यादव, तहसीलदार राजेश कुमार, सीओ विजय चौधरी, नायब तहसीलदार ज्योति सिंह समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।