फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM heard problems in Jan Chaupal in Baragaon

जिलाधिकारी ने बड़ागांव मे जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणो की समसयाए, तालाब के जीर्णोद्धार, पंचायत भवन का किया शुभारंभ, गांव मे महिल

Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM heard problems in Jan Chaupal in Baragaon
खेकड़ा। डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, सीडीओ रंजीत सिंह सभी विभागों के अधिकारियों के साथ शनिवार शाम चार बजे बस में सवार होकर क्षेत्र के बड़ागांव पहुंचे। जनपद में मंडलायुक्त के निर्देश पर तालाबों के जीर्णोद्धार का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सर्वप्रथम डीएम ने बड़ागांव के तालाब के जीर्णोद्धार का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। साथ ही गांव के पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों अवगत कराकर लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं, गांव में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की। ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया। गांव में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से स्कूल में शिक्षकों के समय से पहुंचने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा समय से पुष्टाहार वितरण की जानकारी ली। वहीं, राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत गांव में कार्ड धारकों को निशुल्क वितरित होने वाले राशन की जानकारी ली। गांव में दिव्यांग पेंशन के 26, निराश्रित पेंशन 53, वृद्धावस्था पेंशन के 92 लाभार्थी समय पर लाभ ले रहे हैं। डीएम ने कहा कि बड़ागांव में भूमि का चयन कर ग्रामीण महिलाओं के लिए ओपन जिम बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 21 अप्रैल 2021 से 23 अप्रैल 2022 तक बड़ागांव की उन्हें 23 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें पांच कृषि उपनिदेशक, दो बीएसए, चार जिला गन्ना अधिकारी, चार बीडीओ, चार तहसीलदार, तीन एसडीएम की प्राप्त हुई हैं। इनकी बड़ागांव पहुंचकर जांच कीं। डीएम ने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। विद्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगाकर ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूह सदस्यों, सफाई कर्मियों, गांव के विकास से जुड़ीं प्रथम इकाई के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार, परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ला, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, खंड विकास अधिकारी खेकड़ा ज्योति समेत संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed