फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DM gave instructions to complete the monthly and financial goals

डीएम ने दिए मासिक व वित्तीय लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

Sat, 06 Mar 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to complete the monthly and financial goals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। डीएम राज कमल यादव ने विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को तत्परता के साथ कार्य करने व विभागों अवशेष धनराशि को समर्पित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को विद्युत बिल मंगलवार तक अवश्य जमा कराने और बजट का अभाव होने पर विभाग को बजट के लिए पत्राचार कर बजट की मांग करने के निर्देश दिए।
डीएम ने विकास की योजनाओं का पात्र व्यक्ति को लाभ देने और अधिकारी अपने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदाई संस्थाओं को समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नहरों में पानी छोड़ने व कमियों में सुधार करने के लिए कहा। बीएसए को स्कूलों के निरीक्षण करने और कन्या सुमंगला योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीबीओ को गो संरक्षण केंद्रों पर रखरखाव व लेखा-जोखा मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया। डीएम नेे फरवरी माह में किसानों को दूध के लिए गाय देने का आश्वासन पूरा न करने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने गन्ना अधिकारी को गन्ने के बकाए का भुगतान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सोशल सेक्टर की स्कीमों की समीक्षा में पात्र धारक को पेंशन और लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीडीओ हुबलाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed