{"_id":"677ec5e1f7c0f0a87e04ab4d","slug":"dm-angry-after-receiving-poor-health-services-asked-for-clarification-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-124615-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्वास्थ्य सेवाएं खराब मिलने पर भड़के डीएम, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्वास्थ्य सेवाएं खराब मिलने पर भड़के डीएम, स्पष्टीकरण मांगा
Thu, 09 Jan 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम की स्थिति काफी खराब मिली। बड़ौत व बिनौली सीएचसी पर लाभार्थियों को 48 घंटे नहीं रोका जा रहा। इसमें सुधार नहीं होने पर कर्मियों की सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी।
प्रसव कराने में बिनौली, छपरौली, खेकड़ा की स्थिति अत्यधिक खराब होने पर बीपीएम, आशा संगनी, सीएमओ समेत अन्य से स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने कहा कि सीएमओ दो दिन लगातार बिनौली की स्वास्थ्य सेवाओं को मौके पर जाकर देखेंगे और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराया जाएगा। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रधानों को सक्रिय करने के लिए कहा गया। कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाए।