{"_id":"65464b0306ec94545e0bf954","slug":"dm-and-mlc-distributed-smartphones-to-students-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-3682-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीएम और एमएलसी ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीएम और एमएलसी ने छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्मार्टफोन
विज्ञापन
इण्डो यूनिवर्सल कॉलेज बावली में आयोजित हुआ कार्यक्रम
फोटो संख्या 11
बड़ौत। इंडो यूनिवर्सल कॉलेज बावली में शनिवार को बीएड के छात्र-छात्राओं को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह व विधान परिषद सदस्य शिक्षक मेरठ-गाजियाबाद श्रीचन्द्र शर्मा ने स्मार्टफोन वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षण संस्थाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से जुड़ने के लिए अपने आपको तैयार करना होगा। तकनीकी बढ़ रही है, तकनीकी युग में तकनीकी का प्रयोग किया जाए। जीवन में संघर्ष से व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मूल्यांकन केवल उसकी शारीरिक बनावट से नहीं हो सकती, बल्कि उसकी सोच, उसकी बुद्धिमता, उसके विवेक और उसके साहस से उसकी पहचान बनती है। इस दौरान डीएम व एमएलसी से स्मार्टफोन लेकर छात्र-छात्राएं गदगद हो गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसडीएम सुभाष सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, सुदेश चौहान, सचिन शर्मा उपस्थित रहे।