{"_id":"639225802983276a770efb7a","slug":"dj-refused-to-play-then-set-on-fire-baghpat-news-mrt6169414186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डीजे बजाने से मना किया तो लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डीजे बजाने से मना किया तो लगा दी आग
विज्ञापन
छपरौली। बौढ़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में डीजे नहीं बजाने पर कुछ युवकों ने उसमें लाग लगा दी। जिससे डीजे सिस्टम जल गया। इससे डीजे संचालक का तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया।
बौढ़ा गांव के रहने वाला अरुण पुत्र सीताराम ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले डीजे सिस्टम बनवाया था। बुधवार रात एक कार्यक्रम से आने के बाद उसने अपना डीजे सिस्टम घर के बाहर खड़ा कर दिया था। तभी कुछ युवक वहां आए और उससे डीजे बजाने के लिए कहने लगे। उसने मना किया तो उसके धमकाकर डीजे बजवाने का दबाव बनाने लगे।
आरोप लगाया कि देर रात करीब तीन बजे वह घर में सोया हुआ था, तभी कुछ युवकों ने उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और डीजे सिस्टम में आग लगा दी। आग लगने का पता चलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। उधर पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।