फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diwali of soldiers, finally fulfilled the demands

सैनिकों की दीवाली, आखिर पूरी हुई मांगे 

Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 23 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Diwali of soldiers, finally fulfilled the demands
भूतपूर्व सैनिको को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराते एडीएम डीपी सिंह । - फोटो : amar ujala
बागपत में सैनिक बोर्ड समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनशन और हड़ताल पर चल रहे पूर्व सैनिकों की मांगे आखिरकार मान ली गई हैं। कई घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह और अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर ने पूर्व सैनिकों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। मांग पूरी हो जाने के बाद सैनिकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में शनिवार को भी पूर्व सैनिकों का अनशन जारी रहा। मेरठ से कर्नल सीके राव, सैनिक कल्याण बोर्ड बागपत के अफसर मेजर संजय श्रीवास्तव और अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर पहुंचे। प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच पहले दौर की बातचीत विफल रही। डीएम ह्दय शंकर तिवारी का कहना था कि प्रशासन को मामला सुलझाने के लिए कम से कम 10 दिन का समय दिया जाना चाहिए, लेकिन सैनिक बगैर लिखित आश्वासन के  नहीं माने। दूसरे दौर की बातचीत में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने सैनिकों को उनकी मांगे पूरी करने की बाबत लिखित में दिया। साथ ही कहा कि प्रशासन 15 दिन में पुराने एसडीएम कार्यालय के परिसर में स्थित गारद रूम, पुराना मीटिंग हॉल, पुराना एसपी सिविल कार्यालय और डाक बंगले का परिसर पूर्व सैनिकों को सुपुर्द किया जाएगा। इस पर पूर्व सैनिक सहमत हो गए। 

विज्ञापन


धरनास्थल पर एडीएम, एसडीएम और सपा नेता एवं अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वा दिया। रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह, कमल सिंह, सूबे सिंह ढाका, चरण सिंह खोखर, महक सिंह, तेज सिंह, हरपाल सिंह, तेजपाल सिंह, करण सिंह, फूल सिंह, ओमप्रकाश, धर्मपाल, जगपाल, सतवीर सिंह, धर्म सिंह, सोहनबीर सिंह, सुरेश कुमार और लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या थी मांगे
बागपत। पूर्व सैनिकों का कहना था कि सैनिक बोर्ड, ईसीएचएस पॉली क्लीनिक, सीएसडी कैंटीन, डीपीडीओ और सैनिक गेस्ट हाउस के अलावा बावली  के शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण हेाना चाहिए।

एसडीएम की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी
बागपत। डीएम ह्दय  शंकर तिवारी ने बताया भवनों का हस्तांतरण करने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें लोनिवि के अभियंता और पूर्व सैनिक भी शामिल किए जाएंगे।


शहीद स्मारक का होगा सौंदर्यीकरण
बागपत। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा नियमानुसार सभी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए वह पहले दिन से सैनिकों को कहते आ रहे हैं। भवनों के किराए का निर्धारण कमेटी करेगी। प्रशासन का मकसद सैनिकों का हित रहा है। बावली के शहीद स्मारक का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed