{"_id":"66ea05e4c2efeb962900b01b","slug":"divyang-youth-locked-in-room-and-cut-off-from-pitbul-condition-serious-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-118477-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिव्यांग युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल से कटवाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिव्यांग युवक को कमरे में बंद कर पिटबुल से कटवाया, हालत गंभीर
Wed, 18 Sep 2024 04:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में रहने वाला दिव्यांग अनिल गणेश महोत्सव के पांडाल में बैठा हुआ था। तभी वहां पहुंचे मोहल्ले के तीन युवक दिव्यांग अनिल को बुलाकर अपने घर ले गए।
आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने घर ले जाकर उसे कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद कमरे में बंद कर अपना पालतू पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने हमला कर उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसने शोर मचाया, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। जबकि तीनों आरोपी कमरे के बाहर खड़े होकर हंसते रहे। पता चलने पर उसका छोटा भाई प्रवीण वहां पहुंचा और शोर मचाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गेट नहीं खोला।
शोर सुनकर वहां आए मोहल्ले के लोगों ने उसे छोड़ने के लिए कहा तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर लोगों को भगा दिया। लोगों ने हंगामा कर उसे बंधनमुक्त कराया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अनिल का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से भी रेफर कर दिया। जिसे बाद में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।