फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District's electrical goods found in Amroha, two sued

अमरोहा में लगा मिला जिले का बिजली का सामान, दो पर मुकदमा

Tue, 14 Jul 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
District's electrical goods found in Amroha, two sued
अमरोहा में लगा मिला जिले का बिजली का सामान, दो पर मुकदमा
विज्ञापन

बागपत। जिला मुख्यालय के स्टोर से जिले में ही प्रयोग के लिए दिए गया बिजली का सामान अमरोहा में लगा मिला। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता महेश चंद ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से अनुबंधित फर्म विश्वनाथ प्रोजेक्ट के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अवर अभियंता ने पुलिस को बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण योजना के अंतर्गत 11केवीए फीडर में कार्य कराया जा रहा है। विभाग के भंडार से कंपनी के कर्मियों को मार्च महीने में सामान दिया गया था। जांच करने पर पता चला कि केबिल, कंडक्टर सहित अन्य सामान अमरोहा के खालकपुर गांव के एक नलकूप की निजी लाइन में बिछा दिया गया है। आरोपी कर्मचारियों गौरव पुरी और नवीन चंद निवासी हैदराबाद के खिलाफ धारा 406 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पर कार्रवाई की जाएगी, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed