फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District Panchayat Board meeting today, development works will be discussed

Baghpat News: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आज, विकास कार्यों पर होगी चर्चा

Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat Board meeting today, development works will be discussed
बागपत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शनिवार को होगी। इस बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा होगी तो विकसित भारत, विकसित उप्र के शताब्दी वर्ष अभियान के लिए सदस्यों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके अलावा भी बैठक में प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की आखिरी बैठक अप्रैल में हुई थी। वह भी केवल कार्ययोजना मंजूर कराने के लिए कराई गई थी। इसके बाद कोई बैठक नहीं हो सकी क्योंकि हर बार बैठक में जिला पंचायत सदस्य विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाकर हंगामा करते हैं। इसलिए ही हर बार बैठक को लंबा खींचा जाता है। अब छह महीने बाद शनिवार को बोर्ड बैठक कराई जाएगी। इस बैठक में ज्यादा एजेंडे नहीं रखे गए हैं।
विज्ञापन

इसमें विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी तो जिला पंचायत सदस्यों से देश व प्रदेश में विकास के लिए सुझाव लिए जाएंगे। यह भी माना जा रहा है कि बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्य विकास कार्यों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं। यहां काफी समय से विकास कार्य लटके हुए हैं और लोगों के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने बताया कि बैठक को काफी सीमित रखा गया है और विकास को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह रहेगा एजेंडा
-पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि करना
-विकसित भारत, विकसित उप्र के शताब्दी वर्ष अभियान पर चर्चा
-अन्य पर अध्यक्ष चर्चा करा सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed