जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को रटौल के प्राथमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा ग्राम रटौल में 17500 वोट हैं। उन्होंने कहा अपेक्षा के अनुरूप नए फार्म छह भरकर प्राप्त नहीं हुए हैं। यहां छह नवंबर को विशेष कैंप लगेगा।
समाजवादी, विधवा, विकलांग एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा अधूरी परियोजनाओं को तेजी के साथ पूर्ण कराए। उन्होंने गांव के रुके विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए। जिलापूर्ति अधिकारी को विकलांग, विधवा एवं अन्य पात्रों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नये राशन कार्डों का वितरण भी किया। शेष राशन कार्ड 15 नवंबर को कैंप लगाकर बांटे जाएंगे। शौचालयों की स्थिति, रास्तों, पानी की निकासी एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए। सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा मतदान प्रतिशत बढ़ना चाहिए। महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कुश्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।
प्रथम एवं द्वितीय विजेताओं को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसपी पूनम ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस में जागरूकता पैदा होगी। उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करें। आपराधिक छवि वाले लोगों की सूचना उन्हें उपलब्ध कराए, शराब तस्करी करने वाले लोगों की सूचना दें। इसमें जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, जिला पूर्ति अधिकारी आदि अफसर उपस्थित रहे।