फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   District divided into three zones and 11 sectors for Diwali.

दिवाली के लिए तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा जिला

Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
District divided into three zones and 11 sectors for Diwali.
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिलकर बनाएंगे व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। निगरानी के लिए जिले को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी होंगे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निगरानी करेंगे।
त्योहारों को देखते हुए जिले में ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। प्रत्येक तहसील को एक जोन बनाया गया है और थाने को एक सेक्टर बनाया गया है। एसडीएम अपने-अपने जोन के प्रभारी होंगे। पुलिस और एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम संयुक्त रूप से त्योहारों पर शांति व्यवस्था और भाईचारा बनाने का कार्य करेगी। टीमों केा निर्देश दिए गए हैं कि सूचनाओं को तत्काल अपने अधिकारी तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

-----------------------
सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर
बागपत। सोशल मीडिया पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। साइबर सेल टीम व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्वीटर पर निगरानी कर रही है।
-----------------------
किसने क्या कहा
- डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि त्योहार पर सभी लोग भाईचारा बनाए रखें। मिल जुलकर रहें और कोविड 19 के नियमों का पालन जरूर करें।
- एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस की हर गतिविधि पर नजर है।
-----------------------
अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें एसओ
बागपत। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। पटाखों की अवैध बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed