{"_id":"677831a0e0767123540bad64","slug":"dispute-started-over-250-bigha-government-land-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-124358-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 250 बीघा सरकारी जमीन पर शुरू हो गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 250 बीघा सरकारी जमीन पर शुरू हो गया विवाद
Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत। नैथला गांव में सरकारी 250 बीघा जमीन को लेकर दोबारा से विवाद शुरू हो गया है। प्रशासन ने जहां छह महीने पहले जमीन को कब्जामुक्त कराकर गोशाला के लिए चारा बुवाई को कर्मी लगाए थे। वहीं ग्रामीणों पर कर्मियों से मारपीट व सामान उठाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। नैथला गांव में सरकारी 250 बीघा जमीन पर कई साल से ग्रामीणों ने कब्जा किया हुआ था और उसपर खेती कर रहे थे।
इसकी शिकायत हुई तो तहसील प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर गोशाला में पशुओं के चारे की बुवाई के लिए नव धार्मिक सेवा ट्रस्ट को आवंटित कर दी। इसके कर्मियों ने उसपर चारे के लिए बुवाई की और वहां सिंचाई के लिए उपकरण ले जाकर रखे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार का आरोप है कि गांव के करीब दस लोगों ने उस जमीन पर चारा बुवाई के बाद भी ट्रैक्टर चलाकर उसकी जोताई कर दी और वहां से उपकरण भी उठाकर ले गए। इसका विरोध करने पर कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इसके अलावा आरोप है कि शुक्रवार शाम को प्रधानपति पिंकेश अपने साथ ग्रामीणों को लेकर गोशाला में पहुंचा।
विज्ञापन
जहां ट्रस्ट के कर्मियों के साथ हाथापाई की गई और वहां काफी हंगामा हुआ। इस मामले में डीएम के साथ ही एसडीएम को शिकायत की गई है। इसमें एसडीएम अविनाश त्रिपाठी ने लेखपाल व पुलिस को टीम बनाकर जमीन कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया।