{"_id":"5ffc9d468ebc3e30c814136d","slug":"dispute-over-acquisition-construction-of-stalled-drain-at-agrawal-mandi-tateri-baghpat-news-mrt519905398","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहण पर विवाद, अग्रवाल मंडी टटीरी में रुकवाया नाला निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहण पर विवाद, अग्रवाल मंडी टटीरी में रुकवाया नाला निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बागपत-मेरठ हाईवे पर शुरू किए गए नाला निर्माण को नागरिकों ने रुकवा दिया है। नागरिकों ने कहा जब तक भूमि अधिग्रहण का फैसला नहीं होता, तब तक निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। एनएचएआई और ठेकेदार कंपनी नागरिकों के साथ बैठक पहले भूमि अधिग्रहण पर फैसला करें, तब निर्माण होने दिया जाएगा।
सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन के पास मेरठ की ओर से ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों ने नाला निर्माण शुरू किया। नागरिकों ने एकत्र होकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया। नागरिकों ने कहा भूमि अधिग्रहण पर फैसला होने के बाद ही निर्माण होने दिया जाएगा। इसके बाद नागरिकों की बैठक भाजपा नेता पंडित अशोक शर्मा के आवास पर हुई। निर्णय लिया जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक कस्बे में कंपनी के कार्य का विरोध किया जाएगा। दुकानदारों और मकान मालिकों ने कहा हाईवे निर्माण में ढाई सौ दुकान में मकान, मंदिर, बैंक आ रहे हैं। ठेकेदार कंपनी 13 मीटर पर नाला खुदाई का कार्य कर रही है, 10 मीटर पर कार्य होना चाहिए। निर्णय लिया जब तक दुकानदार और कंपनी के अधिकारी बैठकर बातचीत नहीं करेंगे, तब तक कार्य का विरोध होगा। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, डॉ. सुनील अग्रवाल, संजीव शर्मा, मनोज पहलवान, डॉ. प्रदीप कुमार, राजू, सुमित वर्मा, ताहिर खान आदि रहे।