फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disposal of only 9 out of 135 complaints

135 शिकायतों में से मात्र 9 का निस्तारण

Wed, 02 Oct 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Disposal of only 9 out of 135 complaints
बड़ौत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्या सुनते अधिकारी - फोटो : BARAUT
135 शिकायतों में से मात्र 9 का निस्तारण
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेंद्र ने तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं। 135 शिकायतें आई, जिनमें से मात्र 9 का ही निस्तारण हो सका। सभी अधिकारियों को समयावधि में आई शिकायतों का पारदर्शिता के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के सामने कमाला गांव के लोगों ने शिकायत की कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा सरकारी हैंडपंप का सामान निकालकर बेच दिया गया है और अपना सबमर्सिबल डाल दिया। अधिकारी वहां जाते हैं लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में ब्रह्मपाल आदि शामिल हैं। जिनमें बिजली की 11 शिकायतें, राजस्व की 33, विकास की 16, पुलिस की 35, शिक्षा विभाग एक, ब्लॉक एक, सिंचाई एक, चकबंदी संबंधी 12 व वन विभाग की एक शिकायत आई। कुल 135 शिकायतें आई। जिनमें मात्र 9 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम गुलशन कुमार, तहसीलदार प्रमोद कुमार व सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed