शानू हत्याकांड में खुलासा: हत्या कर नलकूप पर नहाया, कपड़े बदले और फिर दिल्ली भाग गया, पूछताछ में उगला सच
हापुड़ जिले के मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के ऊर्जा निगम संविदा कर्मी शानू त्यागी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मदपुर आजमपुर गांव के रहने वाले विनोद त्यागी के इकलौते बेटे शानू त्यागी का शव 22 अगस्त की शाम पोइस नंगला गांव के पास गाड़ी में मिला था। मृतक के पिता ने शानू त्यागी के साथ आई रिश्तेदारी की एक युवती पर भी हत्या का शक जताया। खुलासा नहीं होने पर त्यागी समाज के लोगों ने पंचायत कर पुलिस को खुलासे के लिए अल्टीमेटम भी दिया।
झूठ बोलकर वह शानू त्यागी को पुट्ठी धनौरा वाली सड़क पर ले गया। जहां शानू की गर्दन पर चाकू रखकर रुपये मांगे तो शानू ने विरोध किया। उसने चाकू से वार कर शानू की हत्या कर दी और चार हजार रुपये लूटकर भाग गया।विज्ञापन
हत्या के बाद नलकूप पर नहाया, कपड़े बदले और दिल्ली भाग गया
सीओ क्राइम अनिल कपरवान ने बताया कि शानू त्यागी की हत्या के बाद वह पास के एक नलकूप पर गया। वहां नहाने के बाद खून से सने कपड़े धोकर बदले और फिर बेग में चाकू व कपड़े छिपाकर दिल्ली भाग गया।
पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी उज्ज्वल उर्फ बल्ले दिल्ली में कार धोने का काम करता है, जो सुल्फा पीने का आदी है और घटना के समय भी सुल्फे के नशे में था। सुल्फा खरीदने के लिए रुपये नहीं होने पर उज्ज्वल उर्फ बल्ले ने कार चला रहे शानू त्यागी से लूटपाट की और फिर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने फूंसवाली मस्जिद के पास से चाकू खरीदा था।
पुलिस ने शानू त्यागी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही यह भी दावा किया कि जिस महिला पर परिजनों ने शक जताया था, उसे क्लीनचिट नहीं दी गई। महिला को क्लीनचिट क्यों नहीं दी गई है, यह पुलिस अभी साफ नहीं कर रही है।