फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Disabled man beaten to death, body buried

Baghpat News: दिव्यांगकी पीट-पीटकर हत्या, शव दबाया

Tue, 24 Mar 2026 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Disabled man beaten to death, body buried
दोघट(बागपत)। निरपुड़ा गांव के जंगल में दुल्हैंडी के दिन खेत में बंधा भैंसा बेचने के शक में किसान सचिन और उसके साथियों ने अपने दिव्यांग साथी संजय शर्मा (40) निवासी दाहा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गन्ने के खेत में शव दबा दिया। संजय शर्मा के भाई अरविंद की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किसान सचिन और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को खेत में दबाया शव बरामद किया।
विज्ञापन


दाहा गांव निवासी अरविंद उर्फ बिल्लू शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय उर्फ संजू एक माह से घर नहीं आया, निरपुड़ा गांव के किसान सचिन के यहां रहकर खेत में गन्ना छिलाई का काम करता था। सोमवार सुबह अपने भाई संजय के बारे में जानकारी करने सचिन के पास गया तो उसने जानकारी होने से मना कर दिया। अरविंद ने किसान सचिन और उसके पांच-छह दोस्तों पर हत्या करने का शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पूछताछ में सचिन ने बताया कि होली के दिन उनका भैंसा खेत में बंधा हुआ था, जिसकी देखभाल करने के लिए संजय शर्मा को कहकर चला गया था। जब वापस लौटा तो भैंसा खेत में नहीं मिला। शक हुआ कि संजय ने उसका भैंसा बेच दिया। इस पर अपने दोस्त आकाश, अजीत और शुभम के साथ मिलकर संजय उर्फ संजू की पिटाई कर दी और गुप्तांगों पर भी वार किए। पिटाई से संजय जमीन पर गिर गया। शुरुआत में उन्हें लगा कि संजय ड्रामा कर रहा है, लेकिन काफी देर बाद भी संजय उठा नहीं और उसके मुंह से खून निकलने लगा। तब उन्हें संजय की मौत होने के बारे में पता चला। इसके बाद चारों ने खेत में शव दबा दिया। थोड़ी देर बाद भैंसा भी दूसरे खेत में घूमता हुआ मिला गया। इस मामले में आरोपियों की निशानदेही पर सोमवार शाम खेत से संजय का शव बरामद किया गया। वहां पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जहां दबाया शव, वहां रोजाना जाते थे आरोपी
पूछताछ में आरोपी सचिन ने बताया कि गन्ने के खेत में जहां पर उन्होंने संजय का शव दबाया, उसके ऊपर गन्ने की पत्तियां बिखेर दी थीं। इसके बाद रोजाना वहां जाकर गड्ढा देखते थे। उन्हें डर था कि कहीं जंगली जानवर गड्ढे की खोदाई कर शव बाहर न निकाल दे। इसको लेकर निगरानी भी रख रहे थे। इसके अलावा जंगल में आने के बाद ही इस बारे में बातचीत करते थे।


-अरविंद बोला, सचिन के गलत व्यवहार पर हुआ शक

दाहा गांव निवासी अरविंद ने बताया कि एक माह से उसका भाई घर नहीं आया तो उन्होंने तलाशना शुरू कर दिया। पता चला कि होली के दिन तक निरपुड़ा गांव के किसान सचिन के यहां देखा गया था, लेकिन दुल्हैंडी के बाद से संजय किसी को नहीं मिला। सोमवार को संजय के बारे में पूछने पर सचिन के गलत व्यवहार पर उन्हें शक हुआ।


-सबसे छोटा भाई 12 साल से लापता

दाहा गांव निवासी संजय चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनका बड़ा भाई अरविंद उर्फ बिल्लू खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि दूसरा भाई राजीव पंजाब में नौकरी करता है। संजय का सबसे छोटा भाई आदेश पिछले 12 साल से लापता है।


वर्जन-दाहा गांव के युवक की हत्या में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही उनकी निशानदेही पर खेत में दबाया गया शव बरामद किया। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। -सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक


-मां के सपने में तड़पता हुआ दिखा संजय







अरविंद शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने भाई संजय को निरपुड़ा गांव में तलाश कर रहा था। जैसे वह घर पहुंचा तो उसकी मां शकुंतला ने कहा कि मुझे सपना दिखा है, जिसमें तड़पता हुआ संजय कह रहा है कि मां मुझे बचा लो। इसके बाद निरपुड़ा गांव में भाई अरविंद को ग्रामीणों ने मारपीट करने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed