फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dirt was found in the hotel kitchen and two day old gravy was found in the fridge

Baghpat News: होटल के किचन में गंदगी और फ्रीज में दो दिन पुरानी ग्रेवी मिली

Tue, 25 Jun 2024 05:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Dirt was found in the hotel kitchen and two day old gravy was found in the fridge
बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को नगर के होटल एवं रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से दूध, बटर, पनीर और आईसक्रीम के 13 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। टीम ने होटल कार्निवल में फ्रीज में रखी दो दिन पुरानी ग्रेवी और सिसाना गांव में दस किलो एक्सपायर हल्दी नष्ट कराई।
विज्ञापन




सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को होटल कार्निवल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किचन में गंदगी मिली और फ्रीज में दो दिन पुरानी ग्रेवी मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। होटल संचालक को नोटिस जारी कर सफाई के निर्देश दिए हैं। टीम ने संदेह होने पर वहां से पनीर और बटर का नमूना जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा सिसाना गांव में प्रतीक मिनी मार्ट पर एक्सपायर हल्दी, बेसन और नमकीन नष्ट कराई। चमरावल रोड स्थित रिलायंस जियो मार्ट से मदर डेरी दूध व क्वालिटी वाल्स का नमूना, तुषार फौजदार बागपत के यहां से आईसक्रीम और अमूल दूध का नमूना, जाहिद डेरी बागपत से आनंदा ब्रांड दूध व पनीर, खेकड़ा में जेपीएल फर्म से दूध और पनीर, सलमान की दुकान से पनीर, रटौल से रुह अफजा और ड्राई फ्रूट का नमूना जांच के लिए भेजा है। नमूनों की रिपोर्ट पर आने पर होटल संचालक व दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र, अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed