{"_id":"67d0888f022285a0ce08dc67","slug":"dirt-in-ponds-secretary-and-cleaning-worker-suspended-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-127919-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तालाबों में गंदगी, सचिव व सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तालाबों में गंदगी, सचिव व सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
बागपत। अटल भूजल योजना से सरूरपुरकलां गांव में दो तालाबों की खोदाई व सुंदरीकरण पर 66 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया। इसके बावजूद डीएम अस्मिता लाल को तालाबों का निरीक्षण करने पर उनमें गंदगी भरी मिली। उन्होंने सचिव व सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया तो बीडीओ व डीपीआरओ का वेतन रोका तथा एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
डीएम को निरीक्षण में सरूरपुरकलां गांव में अटल भूजल योजना से 36.68 लाख रुपये से खोदाई कराए गए माता मंदिर तालाब का पानी दूषित मिला। तालाब का सुंदरीकरण और मेड़बंदी भी नहीं मिली। 30 लाख रुपये से खोदाई कराए गए कुड़बुड़ी वाला तालाब का काम अधूरा मिला था। तालाब के चारों तरफ कूड़े का अंबार मिला।
डीएम के निर्देश पर बागपत ब्लाॅक के बीडीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे तथा डीपीआरओ अरुण अत्री का वेतन रोक दिया गया। एडीओ पंचायत सुधीर कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। पंचायत सचिव उपदेश कुमार तथा सफाई कर्मी वेदपाल को निलंबित कर दिए गए।