फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Direct bus service to Meerut not started

शुरू नहीं हुई मेरठ के लिए सीधी बस सेवा

Sun, 13 Feb 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service to Meerut not started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर से मेरठ के लिए चलने वाली सीधी बस सेवा बंद होने के बाद फिर से बहाल नहीं हो सकी है। नगरवासी इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
कोतवाली के समीप रेलवे रोड पर बस स्टैंड स्थित है। यहां से मेरठ के लिए दिनभर प्रतिघंटा सीधी बस सेवा थी। यह वाया ढिकौली-पिलाना के रास्ते मेरठ पहुंचती थी। ये बसें मेरठ जाने का सरल साधन थीं। ये सेवा तीन वर्ष से बंद हैं। सीधी बस सेवा न होने से यात्रियों को पहले बागपत जाना पड़ता है। करीब 13 किमी अतिरिक्त दूरी तय करके मेरठ के लिए बसें मिलती हैं। लोग लगातार खेकड़ा से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरवासी उमेश शर्मा, जयभगवान सिंह, पवन कुमार आदि का कहना है कि बागपत जिला बनने के बाद भी यहां के लोगों के लिए मेरठ की उपयोगिता कम नहीं हुई है। पूर्व में जिला मुख्यालय रहे मेरठ में क्षेत्र के परिवारों की रिश्तेदारी हैं। वहीं, कमिश्नरी भी है। इतना ही नहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध क्षेत्र के दर्जन भर महाविद्यालयों के छात्रों को मेरठ जाना पड़ता है। किताब, खेलकूद के दुकानदारों को मेरठ के बाजारों से माल उठाना होता है। ऐसे में बसें बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed