{"_id":"67e05aaf5b9e9c2c1902aad7","slug":"direct-bus-service-started-from-nirpura-to-loni-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-128484-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: निरपुड़ा से लोनी तक सीधी बस सेवा शुरू की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: निरपुड़ा से लोनी तक सीधी बस सेवा शुरू की गई
Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा गांव के शिव दुर्गा मंदिर से दिल्ली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना बड़ौत स्टेशन प्
दाहा। निरपुड़ा से लोनी तक सीधी बस सेवा शुरू होने पर रविवार को शिव दुर्गा मंदिर में यज्ञ किया गया। यज्ञ में लोगों ने आहुति दी और इसके बाद बस को बड़ौत बस अड्डा प्रभारी व लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस का संचालन होने से 10 गांव के लोगों को लाभ होगा। वहीं ग्रामीणों ने ऋषिकेश तक बस चलाने की मांग की।
निरपुड़ा गांव से दिल्ली के लिए बस चलवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने बड़ौत एआरएम हाकिम सिंह को ज्ञापन सौंपा था। लोगों की समस्या को देखते हुए रविवार को बस की सेवा शुरू की गई। इससे पहले गांव के शिव दुर्गा मंदिर में पंडित प्रवीण शर्मा ने विधि विधान से यज्ञ कराया और यज्ञ में लोगों ने आहुति दी।
इसके बाद बड़ौत बस अड्डा प्रभारी प्रमोद मलिक, प्रधान सूबेदार प्रताप, संजीव राठी, विक्रम राणा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बस अड्डा प्रभारी ने बताया कि यह बस निरपुड़ा से सुबह सात बजे चलेगी और टीकरी, दोघट, गांगनौली, बराल से बड़ौत होते हुए लोनी तक जाएगी। बस चलने से लोगों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
लोगों ने छपरौली यमुना पुल से रठौडा, मुकुंदपुर, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेड़ी, गांगनौली से होते हुए ऋषिकेश तक बस चलाने की मांग की। इस दौरान बिजेंद्र राणा, ब्रजपाल, राजीव राणा, गौरव राठी, गुरुशरण, नरेंद्र राणा मौजूद रहे।