फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Diploma Pharmacist's picketing at CMO office

डिप्लोमा फार्मासिस्ट का मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmacist's picketing at CMO office
20 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को जिले के फार्मासिस्ट ने मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर पांच दिसंबर से काली पट्टी बांधकर विरोध करने और 20 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी।

उन्होंने फार्मासिस्ट व संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान न करने पर रोष जताते हुए फार्मासिस्ट का प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने समेत 20 मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने मांगों को लेकर पांच से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध करने, नौ से 16 दिसंबर तक दो घंटे कार्य बहिष्कार करने और 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आकस्मिक सेवाओं को छोड़क़र पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने तथा 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह, संरक्षक मुकेश शर्मा, जिला मंत्री ब्रजेश शर्मा एवं मनोज गोपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed