फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dipanshu and Mohit reached the semi-finals in shooting

शूटिंग में सेमीफाइनल में पहुंचे दीपांशु व मोहित

Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dipanshu and Mohit reached the semi-finals in shooting
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते प्रतिभागी - फोटो : BAGHPAT
चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को शूटरों ने साधे निशाने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को भी खिलाड़ियों ने निशाना साधकर प्रतिभा दिखाई। इसमें मेरठ, बुलंदशहर, लखनऊ एवं बागपत के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

स्कूल के प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि स्कूल के छात्र दीपांशु ने एयर राइफल यूथ श्रेणी में 400 में से 380 और मोहित यादव ने एयर पिस्टल यूथ श्रेणी में 370 अंक प्राप्त करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसमें लखनऊ के खिलाड़ी हार्दिक साहू एवं हर्षिता साहू ने क्रमश: 378 एवं 370 अंक और मेरठ की निशानेबाज पलक त्यागी ने 380 अंक प्राप्त कर एयर राइफल सब-यूथ श्रेणी में सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके अतिरिक्त मेरठ के सिद्धांत त्यागी, अमन इलाही खान, दिव्यांशी त्यागी और तानिया चौधरी ने 600 अंकों में से क्रमश: 550, 549, 547 एवं 545 अंक प्राप्त करके अगले चरण में प्रवेश किया। स्कूल के संस्थापक तेजपाल सिंह, प्रबंधक जयचंद ने सभी खिलाड़ियों उत्साहवर्द्धन किया। प्रतियोगिता में कोच परवेज, कोच अमोल प्रताप, कोच विपिन दांगी, कोच नदीम मंसूरी, कोच रोहित चौधरी, प्रबंधक समिति से हरेंद्र पवार, अवध कुमार एवं शिक्षक गण अवधेश शर्मा, निशा चौहान, पूजा नेगी, रमेश मौर्य, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed