{"_id":"5dc1b4768ebc3e5b4319d79e","slug":"dious-ko-nahin-karne-honge-hastakshar-baghpat-news-mrt45197351","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक निर्वाचन मतदाता के लिए डीआईओएस से नहीं कराने पड़ेंगे हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक निर्वाचन मतदाता के लिए डीआईओएस से नहीं कराने पड़ेंगे हस्ताक्षर
विज्ञापन

बागपत। शिक्षक निर्वाचन के लिए वित्तविहीन विद्यालयों को छोड़कर अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को डीआईओएस से मतदाता बनने के लिए हस्ताक्षर नहीं कराने पड़ेंगे। इसके लिए प्रधानाचार्य से जानी प्रमाणपत्र से ही मतदाता बनेंगे।
मंगलवार को डीआईओएस बृजेंद्र कुमार से माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मिला। उन्हें मंडलायुक्त के उस आदेश से अवगत कराया जिसमें शिक्षकों को शिक्षक निर्वाचन में वोट डालने के लिए डीआईओएस से हस्ताक्षर करवाने होते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके लिए मंडलायुक्त ने आदेश जारी कर बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से जारी प्रमाणपत्र को सीधी संबंधित तहसील और विकास खंड में जमा कराएंगे। यह आदेश वित्तविहीन विद्यालय को छोड़कर सभी शासकीय, केंद्रीय विद्यालय, डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, नवोदय विद्यालय के शिक्षकों लिए जारी हुआ है। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने पत्र भेजकर डीएम और अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा, संरक्षक इंद्रपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।