{"_id":"6380fb9e0cda3129ea7eefa7","slug":"digital-x-ray-machine-gathering-dust-in-district-hospital-baghpat-news-mrt6151987159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला अस्पताल में छह महीने से धूल फांक रही साढ़े दस लाख रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला अस्पताल में छह महीने से धूल फांक रही साढ़े दस लाख रुपये की डिजिटल एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में बंद पड़ी एक्स-रे मशीन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला अस्पताल में छह महीने से साढ़े दस लाख रुपये की डिजिटल एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। प्रिंटर नहीं मिलने से मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए घंटों इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मशीन शुरू नहीं होने से मरीजों को निजी सेंटर पर एक्सरे कराना उनकी जेब पर भारी पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में शासन स्तर से छह महीने पहले डिजिटल एक्सरे मशीन भिजवाई गई थी। इसपर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मशीन को इंस्टॉल कराया गया। वहीं, मशीन शुरू करने के लिए शासन को प्रिंटर की डिमांड भेजी गई थी। बार-बार डिमांड करने के बाद भी प्रिंटर नहीं मिलने से मशीन शुरू नहीं हो पाई है। मशीन छह महीने से एक्सरे रूम में धूल फांक रही है। अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आने वाले मरीजों को घंटों तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। मशीन शुरू नहीं होने से मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
एक्सरे के लिए घंटों करना पड़ता है इंतजार
जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आया था, पर्ची बन चुकी है। पिछले डेढ़ घंटे से अपने नंबर का इंतजार कर रहा हूं। - शाहरुख निवाड़ा
चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आया था, मगर भीड़ अधिक होने के कारण काफी देर से इंतजार कर रहा हूं।-सोनू, बड़ावद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था, चिकित्सक ने एक्सरे कराकर रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा है, इंतजार करते हुए एक घंटे से अधिक हो गया है।-कल्लु, निवाड़ा
जिलाधिकारी स्तर से भी जा चुकी है डिमांड
डिजिटल एक्सरे मशीन का प्रिंटर नहीं मिला है। शासन को अस्पताल प्रबंधन और जिलाधिकारी स्तर से भी डिमांड भेजी जा चुकी है। प्रिंटर मिलने पर डिजिटल एक्सरे मशीन शुरू कराई जाएगी। मशीन शुरू होने पर लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।-एसके चौधरी, सीएमएस