{"_id":"57893f704f1c1b5e1b13d9b1","slug":"dig-visited-mahadev-pura-viewed-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी पहुंचीं पुरा महादेव, देखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी पहुंचीं पुरा महादेव, देखी तैयारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण करती डीआईजी लक्ष्मी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावणी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुरा के परशुरामेश्वर मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय मेले की तैयारियों का डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने जायजा लिया। एसपी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुरा महादेव मंदिर पर आगामी 30 जुलाई से 2 अगस्त तक कांवड़ मेला लगेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन अफसर दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए है। इसी को लेकर शुक्रवार को डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने एसपी पूनम को बताया कि हर बार झंडा पूजन के समय शिवभक्तों की काफी भीड़ लाइनों में रुक जाती है। जिससे थोड़ी देर के लिये अव्यवस्था फैल जाती है। इसलिए इस पर विशेष ध्यान रखे और कांवड़ियों को प्रेम से समझाये।
उन्होंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से जानकारी कर मालूम किया कि इस बार कितने कांवड़ियां आने कि उम्मीद है। ।मेला परिसर की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे आैर ड्रोन की भी सहायता ली जाएगी। डीआईजी ने कहा कि पुलिस वालों की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम हृदय शंकर तिवारी भी यहां पहुंचे। सभी अफसरों ने मेले को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
मेले की तैयारियों में सड़क स्वास्थ्य आदि की तैयारियां देखी। जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने और सभी सीएचसी आैर पीएचसी में सभी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी करने के निर्देश्े दिए एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा मौजूद रहे।
67 प्वाइंट पर रहेगी सुरक्षा
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने विकास भवन सभागार में श्रावणी कांवड़ मेले पुरामहादेव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक की। निर्देश दिए कि त्योहारों के दृष्टिगत एसडीएम एवं सीओ अपने क्षेत्र की असलहे की दुकानों की चेकिंग करें और उनके कारतूस आदि का रजिस्टर भी देखें।
अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने नगर को स्वच्छ रखें और अतिक्रमण हटवाएं। बरनावा से शेखपुर के रास्ते पर पेड़ों की छंटाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जायेगा। मंदिर परिसर सहित 67 प्वाइंट चिह्नित किए गए है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। 23 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मार्गों पर जिला पंचायत द्वारा लाइट की व्यवस्था 24 जुलाई तक कर दी जाएगी।