फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DIG inspects temporary prison

डीआईजी ने किया अस्थाई जेल का निरीक्षण

Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
DIG inspects temporary prison
खेकड़ा। डीआईजी एलआर कुमार पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। उन्हें ड्यूटी पर तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मी बगैर फेस शिल्ड लगाए मिले। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई। संक्रमण से बचाव को लेकर मास्क लगाने और सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जेल में बंद बंदियों से उनके रहन सहन एवं खानपान की जानकारी ली। जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही जेल के रिकॉर्ड भी चेक किए। उन्होंने जेलर रविंद्र कुमार को जेल की सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित कंटेनमेंट जोन में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed