फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dial 112: Baghpat ranked fifth in the state.

डायल 112 : प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा बागपत

Wed, 04 Feb 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dial 112: Baghpat ranked fifth in the state.
बागपत। जिले में होने वाली घटनाओं पर पहुंचने के मामले में बागपत की डायल 112 की गाड़ियों ने औसतन 4.21 मिनट का समय लगाया। इससे बागपत डायल 112 ने जनवरी महीने में 88.81 फीसदी अंक हासिल कर पहली बार प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जिलेभर में डायल 112 की 29 पीआरवी गाड़ियां अभी तक चल रही थीं, जबकि 12 गाड़ियां नई मिली हैं, जिन्हें सोमवार को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीआरवी की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए दस मिनट का रेस्पांस टाइम दिया गया है, लेकिन जिले में हुई अधिकांश घटनाओं में गाड़ियां बहुत कम समय में ही घटनास्थल पर पहुंच गईं। इस तरह जनवरी का डायल 112 का औसत समय 4.21 मिनट रहा। इसको लेकर मुख्यालय से रैंकिंग जारी की गई, जिसमें बागपत जिले ने पांचवां स्थान हासिल किया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि डायल 112 की टीमें अच्छा कार्य कर रही हैं। अब जिले में 12 गाड़ियां बढ़ गई हैं, इसका असर भी जल्द देखने को मिलेगा। जिले को पहले स्थान पर लेकर आने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed