फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dhikouli's cancer victim found corona positive

ढिकौली का कैंसर पीड़ित मिला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 22 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dhikouli's cancer victim found corona positive
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद ढिकौली गांव में सूनी पड़ी गली। - फोटो : BAGHPAT
ढिकौली का कैंसर पीड़ित मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बागपत। जिले में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। ढिकौली गांव का कैंसर पीड़ित किसान प्राइवेट लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। पीड़ित जीटीबी दिल्ली में भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सैनिटाइज कराने की तैयारी कर ली है। परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लिया जाएगा।
ढिकौली गांव का 45 वर्षीय किसान कैंसर पीड़ित है। परिवार का कहना है कि उसका देशी उपचार चल रहा था। दो माह से वह घर के बाहर कहीं भी नहीं गया। कैंसर की परेशानी बढ़ी तो तीन दिन पहले परिजन उसे मेरठ के केएमसी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां पर उसकी कोविड-19 की जांच कराई गई। कैंसर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी रेफर किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में उसका कैंसर का ऑपरेशन हुआ। दोपहर के समय ही रिपोर्ट मिली कि वह कोरोना पॉजिटिव भी है। दिल्ली से जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

कांटेक्ट हिस्ट्री होगी ट्रेस और गांव सैनिटाइज
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि कैंसर पीड़ित व्यक्ति घर के बाहर नहीं गया था। उसके परिवार के सदस्य और गांव के लोग उसके संपर्क में आए होंगे। यह जांच की जा रही है कि वह किस तरह कोरोना पॉजिटिव हुआ। गांव के लोगों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब 28 मामले, चार एक्टिव
जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस 28 हो गए हैं। इनमें 24 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस अभी भी चार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed