{"_id":"5df1366a8ebc3e87a6340273","slug":"dharna-countineou-baraut-news-mrt458279296","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का धरना दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
लेखपालों का धरना दूसरे दिन भी जारी
बड़ौत (बागपत)।
तहसील के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर दूसरे दिन भी तहसील में धरना रखा और नारेबाजी कर कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
दूसरे दिन भी तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में लेखपाल एकत्र हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि एसीपी विसंगति 30 नवंबर 1994 से पूर्व नियुक्त लेखपालों को 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी के रूप में ग्रेड पे 4200 रुपये दिया, लेकिन उन्हें 2800 रुपये ग्रेड पे दिया जा रहा है। वहीं वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई। वहीं उन्हें लेपटॉप के लिए डोंगल एवं 251 रुपये प्रतिमाह नेट भत्ता भी उपलब्ध नहीं कराया। यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वे आंदोलन जारी रखेगें। इस मौके पर मंत्री शशंाक शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र राठी, यशवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद जैन, वंश नारायण यादव, शैलेश, रामपाल, गजेंद्र सिंह, मांगेराम धामा, उमंग सिंह, ताहिर, भारत भूषण, मोहित तोमर, अखिलेश गुप्ता आदि रहे।