फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dhan Singh Kotwal's statue will be installed in Baghpat

बागपत में लगेगी धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा

Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dhan Singh Kotwal's statue will be installed in Baghpat
बागपत। 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ की ओर से ‘गौरवशाली गुर्जर इतिहास एवं 1857 की क्रांति में योगदान’ विषय पर मेरठ-बागपत अंतर-जनपदीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि बागपत में अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि 1857 की क्रांति वास्तव में मेरठ में धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में हुई थी। उनके बुलावे पर ही मेरठ-बागपत के आसपास के गांवों के 15 से 20 हजार लोगों ने क्रांति में भाग लिया था। गांव निरोजपुर गुर्जर, बली, बागू, संतोषपुर, बुढ़ेडा, बिचपड़ी, कानोली, अहेरा, बागपत आदि गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इसमें माधव सिंह गुर्जर निवाली, गुलाब सिंह गुर्जर निवाली, शत्रु सिंह गुर्जर बली, विट्ठल मल गुर्जर बली, बुढेडा से मेवाराम गुर्जर, अचल सिंह गुर्जर निरोजपुर का नाम प्रमुख रूप से आता है। बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कहा कि धनसिंह कोतवाल का योगदान अहम हैं। कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह बली एडवोकेट, श्याम सिंह, विनोद चौधरी, अमरजीत सिंह, मदन पाल सिंह, रणवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, लीलू प्रधान, प्रधान शेर सिंह संतोषपुर, बलराज सिंह भाटी, देवेंद्र सिंह गांवड़ी, सुनील गुर्जर निरोजपुर, ओमप्रकाश सिंह ,अरविंद गुर्जर, विजेंद्र सिंह , कृष्णपाल ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed