फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees take a holy dip in Yamuna

Baghpat News: श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 31 May 2023 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a holy dip in Yamuna
बागपत। गंगा दशहरे पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। यमुना घाट पर बच्चों का मुंडन कराया गया। जिलेभर में जगह-जगह छबील लगाकर मीठे पानी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गंगा दशहरे पर नगर के पक्का घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरु हो गई थी। नगर के अलावा देहात क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर प्रसाद वितरित किया। नगर मे कोर्ट रोड, झंकार गली, यमुना रोड के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीडब्ल्यूडी हाउस, सिसाना गांव के अलावा जगह-जगह मीठे पानी का वितरण किया गया। नगर के कोर्ट रोड पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया, इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गंगा दशहरे पर गंगा भगवान शिव की जटा से निकलकर पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। गंगा दशहरे पर गंगा और पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन मीठा पानी वितरित करने की परंपरा है। गंगा दशहरे पर तरबूज, खरबूजा, मीठा पानी वितरित करने से पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गंगा दशहरा और मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
दोघट। कस्बे के प्राचीन बाड़े वाले शिव मंदिर में गंगा दशहरा और मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ उठाया। यज्ञ के उपरांत भंडरा कर प्रसाद वितरित किया गया। ग्रहण किया गया। पंडित कमल शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर मणिकांत महेश्वरी, रामबीर सिंह, दीपक रुहेला, हरेंद्र कुमार, अशोक कुुमार, राजकुमार वर्मा सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके अलावा गंगा दशहरे पर जगह-जगह मीठे पानी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed