{"_id":"5e1f5e728ebc3e4b4604e0c9","slug":"devotees-gave-a-grand-welcome-to-saints-kahkra-news-mrt4638619119","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने संतों का किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने संतों का किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। आचार्य विद्या सागर जी महाराज के शिष्य जैन संत वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर जी महाराज ने बुधवार की सुबह बागपत से चलकर खेकड़ा में मंगल प्रवेश किया। जैन श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के बीच उनका भव्य स्वागत किया।
जैन संत वीर सागर, धवल सागर और विशाल सागर जी महाराज ने बुधवार की सुबह बागपत से पद विहार किया। करीब 10 बजे वह जैन श्रद्धालुओं के साथ खेकड़ा पहुंचे। पाठशाला बस स्टैंड पर जैन समाज के लोगों ने उनका बैंडबाजों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्हें बैंड बाजों के साथ जुलूस के रूप में एक फैक्टरी लाया गया। यहां संतों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यहां आयोजित धर्म सभा में कहा कि संतों ने कहा कि मानव जीवन सद्कर्मों के लिए मिला है। इसे व्यर्थ के कार्यों में व्यतीत नहीं करना चाहिए। धर्म और समाज की सेवा में ही अर्पण करना चाहिए। सभी को अपने कीमती समय में से कुछ समय भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए, तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान नरेश कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, योगेंद्र जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, जनेश्वर दयाल जैन, अजेश जैन, सुमेर जैन, मुकेश कुमार जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, कमल जैन, ओमप्रकाश जैन, विशेष जैन, विकास जैन, संजय जैन, अंकित जैन मौजूद रहे।