{"_id":"67f6cc5ffb5baba5940a5ef6","slug":"devotees-gathered-in-large-numbers-for-the-baby-shower-ceremony-of-lord-mahavirs-mother-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129464-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भगवान महावीर की माता की गोद भराई रस्म में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भगवान महावीर की माता की गोद भराई रस्म में उमड़े श्रद्धालु
Thu, 10 Apr 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में आयोजित शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। स्रोत श्रद्धालु
- फोटो : संवाद
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर में बुधवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी माता त्रिशला की गोद भराई रस्म की गई। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर श्रीजी की महाआरती की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक व शांतिधारा से हुआ। श्रद्धालुओं ने विश्व णमाेकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। इसके बाद राजा श्रेयांस समिति द्वारा माता त्रिशला की गोद भराई एवं अष्ट कुमारियों द्वारा माता की सेवा व सोलह स्वप्न का दर्शन दिखाया गया। शाम काे भगवान की संगीतमय महाआरती की गई।
कमेटी के महामंत्री अनिल जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंदिर से सुबह नौ बजे बैंडबाजों के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर वीरसेन जैन, सतेंद्र जैन, पारस, संदीप, नवीन, आशीष, दीपांशु, सुधा, अनिता आदि उपस्थित रहे।