फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees danced to the bhajans during the jagaran of Maa Bhagwati

Baghpat News: मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans during the jagaran of Maa Bhagwati
बागपत के चौहान एंक्लेव में आयोजित मां भगवती के जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत:श्रद - फोटो : स्रोत: परिजन
बागपत। शहर के बड़ाैत रोड स्थित चौहान एंक्लेव में शनिवार रात को मां भगवती का जागरण हुआ। इसमें कलाकारों ने मां भगवती के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु रातभर भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

जागरण का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अंशुल शर्मा व उनकी पत्नी कोमल शर्मा ने मां भगवती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गाजियाबाद व मेरठ से आए कलाकारों ने मां राधा-श्री कृष्ण, शिव पार्वती, गणेश, हनुमान, मां काली की झांकी प्रस्तुत की। कलाकार दीपक कुमार ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, प्यारा सजा है तेरा द्वारा भवानी मां, अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो दर पे सुदामा गरीब आया गया है, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना श्रीराम चले ना हनुमान के बिना समेत अन्य भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

जहां श्रद्धालु झूमते रहे तो जागरण के बाद रविवार सुबह को श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर यशवीर सिंह चौहान, सुधारस चौहान, अजय चौहान, बिल्लू राणा, अनिता चौहान, गीता चौहान, कोमल चौहान, अरुणा चौहान, सरिता चौहान आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed