फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees could not reach the tomb, worship was done at the main gate

श्रद्धालुओं को समाधि स्थल पर जाने से रोका, मुख्य गेट पर ही करनी पड़ी पूजा

Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees could not reach the tomb, worship was done at the main gate
बागपत के गुफा मंदिर का गेट बंद होने के कारण मंदिर की दीवार पर दीपक जलाकर पूजा करती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
कोरोना के कारण गुफा मंदिर में समाधि स्थल पर जाने वाला दरवाजा बंद रखा गया
विज्ञापन

पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही, दिल्ली, हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार दिवाली से पहले के रविवार को श्रद्धालु गुफा बाबा के समाधि स्थल पर पूजा नहीं कर सकें। मंदिर के मुख्य गेट और परिसर में ही पूजा करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस की कड़ी व्यवस्था रही। दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों के श्रद्धालु यहां पहुंचे और पूजा अर्चना की।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित गुफा बाबा मंदिर की दूर तक मान्यता है। दिवाली से पहले पड़ने वाले रविवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को बाबा के समाधि स्थल पर पूजा अर्चना नहीं करने दी गई। मंदिर के पुजारी योगेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण यह फैसला लिया गया था। एहतियात बरतते हुए समाधि स्थल पर जाने वाला दरवाजा बंद रखा गया। श्रद्धालुओं ने समाधि के सामने गेट नंबर एक और गेट नंबर दो के सामने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की। दिल्ली, हरियाणा और आसपास के जिलों के श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

हाइवे पर डायवर्ट कर दिए गए वाहन
बागपत। श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर नैथला मोड़ से वाहन डायवर्ट किए गए थे। टीएसआई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह हाइवे वनवे रहा, लेकिन इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही वाहन नैथला मोड़ से डायवर्ट कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की सादे कपड़ों में निगरानी
बागपत। मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा। सादे कपड़ों में महिला पुलिस बल भी तैनात रही।
सजी दुकानें और बच्चों ने खरीदे खिलौने
बागपत। रविवार को मंदिर के पास हाइवे पर दुकानें सजी और बच्चों ने खिलौने की खरीदारी की। मेले में घरेलू उपयोग के सामान की बिक्री भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed