फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotees chanting hymns, hailing Lord Parshvanath

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भगवान पार्श्वनाथ की जय जयकार

Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees chanting hymns, hailing Lord Parshvanath
बडागांव के श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर मे श्रीसिद्व चक्रमहामंडल व - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्रीसिद्व चक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने 64 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा-अर्चना की। भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित संगीत मंडली के मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु जयजयकार कर झूमते रहे।
विज्ञापन

बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में शनिवार की सुबह सात बजे श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ का अमृत धारा के साथ अभिषेक किया। विधानाचार्य नमन जैन ने आचार्य निमंत्रण, मंडप की शुद्धि और कष्ट निवारक क्रियाएं संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 64 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। संगीत मंडली द्वारा भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनों पर श्रद्धालुओं भाव विभोर होकर श्रीजी की जयजयकार कर झूमते रहे। मौके पर दिनेश जैन, राजीव जैन, नरेश जैन, राहुल जैन, अंकुश जैन, प्रमोद जैन, संजय जैन, विकास जैन, प्रवीन जैन, राजेश जैन, संयम जैन, साहिल जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed