{"_id":"688678532a5902e5340938da","slug":"development-work-worth-15-crores-of-zila-panchayat-will-start-soon-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-135606-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला पंचायत के पंद्रह करोड़ के विकास कार्य जल्द शुरू होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला पंचायत के पंद्रह करोड़ के विकास कार्य जल्द शुरू होंगे
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत के पंद्रह करोड़ रुपये के विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। इनमें नाला, इंटरलॉकिंग, सड़क, नालियों के निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं। इनकी निविदा प्रक्रिया हो चुकी है,मगर बारिश के कारण कार्य शुरू नहीं हो सके। इस बार यह जरूर है कि कोई भी जिला पंचायत सदस्य नाराज नहीं होगा। इसके लिए सभी वार्डों के विकास कार्यों को इनमें शामिल किया गया है।
जिला पंचायत में पिछले कई साल से पूरा बजट खर्च नहीं हो रहा है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों में खींचतान के कारण जिला योजना मंजूर नहीं हो सकी। उसपर बाद में मुहर लगी तो उसमें शामिल कार्य शुरू नहीं हो सके। इस कारण जिला पंचायत के खाते में बजट जमा होता जा रहा है। जिसको खर्च करने के लिए निविदा जारी की गई तो उनमें गड़बड़ी की शिकायत होने पर जांच शुरू हो गई। इसमें कई महीने का समय बीत गया। इस तरह से लगातार अड़चन होती गई। अब जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने पर पंद्रह करोड़ रुपये से कार्य शुरू कराने की तैयारी की गई तो बारिश शुरू हो गई। इसलिए कार्य शुरू नहीं हो सके, जो अब जल्द ही शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इनमें पहले उन कार्यों को कराया जाएगा जो प्राथमिकता वाले हैं और जिला पंचायत सदस्य लगातार उनकी मांग उठाते रहे हैं। इनके होने से गांवों के आसपास सड़क टूटने, जलभराव आदि की काफी समस्या खत्म हो जाएगी।
-जहां पहले कार्य नहीं होने के आरोप लगे, वह भी शामिल
जिला पंचायत में आने वाले बजट से किस वार्ड में कितना कार्य कराया जाना है, यह अध्यक्ष तय करते हैं। क्योंकि विकास कार्य के लिए बजट का बंटवारा अध्यक्ष करते हैं। यहां रालोद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि सपा व भाजपा के सदस्य भी बोर्ड में शामिल हैं। पहले आरोप लगते रहे हैं कि वह वार्डों में विकास कार्य कराने में भेदभाव कर रही हैं। कई वार्डों में ज्यादा कार्य कराए जा रहे है तो कई में कम कराए जाते हैं। अब उनको भी शामिल किया गया है, जहां पहले कार्य नहीं कराए जाने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
--
विकास कार्य कराने की पूरी तैयारी हो गई थी, मगर बारिश के कारण काफी कार्य शुरू नहीं हो सके। अब जल्द ही सभी कार्य शुरू कराने की तैयारी है। किसी भी वार्ड का कार्य लंबित नहीं रखा जाएगा। -ममता किशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत