{"_id":"65ba3ac3bcdeee83810bf1bc","slug":"development-work-will-be-done-in-doghat-town-with-a-cost-of-rs-40-lakh-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109456-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दोघट कस्बे में 40 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दोघट कस्बे में 40 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
फोटो 4
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में 40 लाख रुपये से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। इसके प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।
नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में राज्य वित्त आयोग, बोर्ड फंड आदि से मिलने वाली धनराशि से कस्बे में सड़क मरम्मत, सड़क निर्माण, पेयजल पाइप लाइन मरम्मत समेत अन्य कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन्हें पर चर्चा के बाद सर्व सम्मति से पास किया गया। चेयरमैन संगीता ने बताया कि 40 लाख रुपये से साफ-सफाई, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराने, आवश्यक सफाई उपकरण क्रय किये जाएंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनीष चौधरी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, सभासद अमित कुमार, मीनू, इमरान, अंकित पंवार, अमित, संगीता, संदीप, शाकिर, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।