{"_id":"61ba30b367b50c623f2732de","slug":"development-of-district-panchayat-started-with-14-crores-baghpat-news-mrt5692199185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की 14 करोड़ से विकास की शुरूआत, भाजपाईयों के वार्ड भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की 14 करोड़ से विकास की शुरूआत, भाजपाईयों के वार्ड भी शामिल
विज्ञापन
बागपत जिला पंचायत कार्यालय
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सड़क़, सीसी रोड, नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग, श्मशान घाट के शेड, स्ट्रीट लाइट का कार्य होगा
हर गांव को शामिल करने के लिए अकेले स्ट्रीट लाइट पर खर्च होंगे करीब सवा करोड़, नाला निर्माण पर दो करोड़
भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड भी विकास कार्यों में शामिल किए गए, सभी से मांगे गए थे प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत में 14 करोड़ रुपये से विकास कार्यों की शुरूआत होगी। जिनमें सडक़ से लेकर सीसी रोड, नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग, श्मशान घाट के शेड, स्ट्रीट लाइट आदि कार्य शामिल हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद से होने के कारण भाजपा के सदस्यों के वार्डों की अनदेखी होने की बात कही जा रही थी। हालांकि उनके वार्ड भी शामिल किए हैं।
जिला पंचायत बोर्ड का गठन होने के बाद से करीब छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक विकास कार्यों की शुरूआत नहीं हो सकी। अब जिला पंचायत ने 14 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाने का खाका तैयार किया है। जिनके प्रस्ताव बोर्ड से मंजूर होने के बाद शासन से भी मंजूरी मिल गई है तो काफी कार्यों के टेंडर भी जारी कर दिए हैं। जिससे इस महीने में कार्य शुरू हो जाएगा।
स्ट्रीट लाइट पर सवा करोड़ तो नाला निर्माण पर दो करोड़ होंगे खर्च
जिला पंचायत ने जिन कार्यों को कराने की सूची तैयार की है। उनमें सीसी रोड, नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग, श्मशान घाट के शेड, स्ट्रीट लाइट आदि शामिल हैं। इनमें गांवों के रास्तों पर रात को अंधेरा नहीं रहे, इसलिए करीब सवा करोड़ रुपये से स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। इस तरह ही जिन गांवों के आसपास पानी निकासी की समस्या है, वहां करीब दो करोड़ रुपये से नाला निर्माण कराया जाएगा। इस तरह की श्मशान घाट के शेड निर्माण तथा सीसी रोड निर्माण पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
खींचतान से बचने को सभी वार्ड शामिल
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता जयकिशोर रालोद समर्थित हैं और यहां सदस्य भी सबसे ज्यादा रालोद समर्थित हैं। अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भी भाजपा के साथ उनकी काफी खींचतान रही। अब और खींचतान न हो, इससे बचने के लिए विकास कार्य कराने के लिए भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के वार्ड भी शामिल किए गए हैं।
इस महीने विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। जितने भी कार्य कराए जाने हैं, उनके प्रस्ताव बोर्ड व शासन दोनों से मंजूर हो चुके हैं। कई टेंडर भी जारी हो चुके हैं। ये कार्य शुरू होने के बाद अन्य कार्यों के लिए बजट मांगा गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा कार्य कराए जा सकें।-ममता जयकिशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत