{"_id":"5f06084d8ebc3e63af6cad59","slug":"deshpal-singh-massacre-surveillance-investigation-on-suspicious-number-brick-kiln-and-mining-baghpat-news-mrt4902982119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस पर संदिग्ध नंबर, ईंट भट्ठे और खनन पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्विलांस पर संदिग्ध नंबर, ईंट भट्ठे और खनन पर जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशपाल सिंह हत्याकांड : सर्विलांस पर संदिग्ध नंबर, ईंट भट्ठे और खनन पर जांच
छपरौली (बागपत)। रालोद नेता और बदरखा के ईंट भट्ठा कारोबारी देशपाल सिंह की हत्या की जांच पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है। ईंट भट्ठे के कारोबार के अलावा रेत खनन का बिंदु भी पुलिस की जांच में शामिल है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। सर्विलांस पर संदिग्ध नंबर लगाए गए हैं।
बदरखा के रालोद नेता देशपाल सिंह की हत्या के बाद पुलिस खुलासे के लिए लगातार दबिश दे रही है। तीन टीमें गठित की गईं हैं। सर्विलांस टीम के रडार पर संदिग्ध नंबर हैं। मंगलवार रात सात से आठ बजे के बीच ईंट भट्ठे के आसपास कौन-कौन से नंबर एक्टिव रहे हैं, उनकी जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर है। सीडीआर निकलवाई जा रही है। पुलिस की जांच में किसी से पारिवारिक रंजिश, ईंट भट्ठा कारोबार का लेन-देन और क्षेत्र में रेत खनन का बिंदु भी शामिल है। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि पुलिस की टीम हमलावरों की तलाश कर रही है। जांच में कई बिंदु शामिल हैं।
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
ईंट भट्ठा संचालक देशपाल सिंह का शव बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे बदरखा पहुंचा। देशपाल की पत्नी मुनेश देवी शव को देखकर अचेत हो गईं। परिजनों रिश्तेदारों और सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में शव का गमगीन माहौल में बदरखा यमुना घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने रात्रि में ही मृतक के भाई राजीव कुमार की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा का कहना है कि तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। हत्यारे को पकड़ने के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रालोद के नेता देशपाल की हत्या पर शोक व्यक्त किया
चांदीनगर। रटौल गांव में लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सिचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख गृह सचिव को पत्र लिखकर देशपाल हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शोक व्यक्त करने वालों में जावेद, कल्लू कुरैशी, अम्बे प्रकाश, पप्पू आदि लोग मौजूद थे ।