शहीदों को श्रद्धांजलि देने सड़कों पर उतरा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शहर के बड़ा बाजार, कोर्ट रोड और शौकत मार्केट समेत अन्य मार्गों से सर्वसमाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उड़ी में शहीद हुए देश के 17 सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महिला जाट सभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शालिनी राकेश, राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य एडवोकेट, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद कौशिक, डॉ. शकील अहमद, शफीक सलमानी, चरण सिंह खोखर, नरेश शर्मा, ओमबीर ढाका, ब्रजमोहन भारद्वाज, संजय रूहेला, डॉ. शराफत, जगदीश अरोरा मौजूद रहे।
उधर, हिंदू वाहिनी और अन्य संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्र वंदना चौक पर भी पुतला जलाया गया। ब्रजमोहन भारद्वाज, विक्की चौधरी, अजब सिंह, गुरदीप, सेवाराम, नीरज गुप्ता, सुनील मुखिया, राकेश चौहान, राकेश आर्य मौजूद रहे।
टटीरी में जवानों को श्रद्धांजलि
अग्रवाल मंडी टटीरी। आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुकेश रूहेला, पवन ठेकेदार, नरेश मानव, विजय मानव, कृष्ण, डॉ. राम अवतार मौजूद रहे।