{"_id":"67df1053a4bf9fdee40b85a7","slug":"descendants-of-martyrs-were-honoured-on-the-release-of-shaheed-badan-singh-souvenir-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-128438-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शहीद बदन सिंह स्मारिका विमोचन पर शहीदों के वंशजों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शहीद बदन सिंह स्मारिका विमोचन पर शहीदों के वंशजों का किया सम्मान
Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत के जनता वैदिक आईटीआई में चौधरी बदन सिंह स्मारिका विमोचन करते अतिथि। संवाद
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक आईटीआई में शनिवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। जहां 1857 की क्रांति के नायक शहीद चौधरी बदन सिंह के जीवन पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया गया। वहीं शहीदों के वंशजों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि शहीद बदन सिंह ने 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाई थी, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कांग्रेस नेता ओमबीर सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र के शहीदों ने आजादी की लड़ाई में कोई कसर बाकी नहीं रखी। रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्जवल, नित्या नंद शर्मा आदि ने विचार रखे। स्मारिका के मुख्य संपादक डॉ. किरण सिंह को चौधरी बदन सिंह सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।
वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वंशज राजश्री चौधरी, मज्जू खां के वंशज सलाउद्दीन खान समेत अन्य को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम कि अध्यक्षता डॉ़ महक सिंह व संचालन खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ़ इरफान मलिक ने किया। इस मौके पर चौधरी तेजपाल सिंह, नरेंद्र जैन, डॉ़ योगेश जिंदल, जितेंद्र तोमर, समीर हसन, प्रवीण वर्मा, उमरजान फौजी, बिलाल अल्वी आदि उपस्थित रहे।